सदर बाजार पुलिस ने 48 अद्दे अवैध शराब सहित शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। आगामी पर्वों के दृष्टिगत अपराध नियंत्रण एवं अवैध शराब तस्करी पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सदर बाजार पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 48 अद्दे  फॉर  सेल इन हरियाणा ओनली  अंकित अवैध शराब बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कपिल देव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 26 फरवरी 2026 को चेकिंग के दौरान छोटी लाइन रोड से आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान राजकुमार उर्फ राजू पुत्र आत्माराम निवासी ललाता प्रसाद की मंडी, थाना सदर बाजार, जनपद सहारनपुर के रूप में हुई है। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 116/2026 धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य