पेपर मिल रोड पर जेसीबी से ध्वस्त किया अतिक्रमण -मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी थी शिकायत, ताहरपुर तालाब से उखवड़वाएं गए पेड़

 

शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। नगर निगम ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए आज पेपर मिल रोड पर जेसीबी से चार दुकानों का अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। ब्रजेश नगर पुल के नीचे भी अनेक दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए दो दुकानों पर जुर्माना लगाया गया। ताहरपुर के तालाब पर एक व्यक्ति ने कब्जा कर अवैध रुप से उसमें लगाए गए सैकड़ों पेड़ों को भी आज उखड़वाया गया।


पेपर मिल रोड पर टीन शेड डालकर चार दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण किया गया था। जिसकी शिकायत कुछ लोगों द्वारा मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी थी। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर आज प्रर्वतन दल ने पेपर रोड पहुंचकर जेसीबी से टीन शेड सहित सभी अतिक्रमण ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा ब्रजेश नगर पुल के नीचे भी करीब एक दर्जन दुकानों का अतिक्रमण हटाते हुए दो दुकानों से दो हजार रुपये जुर्माना वसूला गया।
प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल गुरुंग ने बताया कि ताहरपुर स्थित एक तालाब में अवैध रुप से पोपुलर के सैकड़ों पेड़ लगाकर अवैध रुप से कब्जा कर लिया था। नगरायुक्त के निर्देश पर प्रवर्तन दल ने आज ताहरपुर पहुंचकर अवैध रुप से लगाए गए समस्त पेड़ उखड़वा दिए। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग, हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल व निगम की राजस्व टीम शामिल रही।


——————————

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य