होली पर खिलेगी चटक धूप, एक से पांच मार्च तक मौसम रहेगा शुष्क

शहरी चौपाल ब्यूरो

देहरादून। उत्तराखंड में होली के दिन मौसम पूरी तरह साफ रहने का पूर्वानुमान है। मैदान से लेकर पहाड़ तक चटक धूप खिलने की संभावना है, जिससे खासकर मैदानी इलाकों में तापमान में पांच से छह डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार एक से पांच मार्च तक प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहेगा। इससे पहले 28 फरवरी को पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है। हालांकि इस बदलाव का तापमान पर विशेष प्रभाव पड़ने की उम्मीद नहीं है।

पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा हो सकती है। खासकर 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार अधिक हैं।

शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार दून का अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी का अहसास बना रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल गर्म और शुष्क मौसम का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य