समन्वय-2026’ में शाश्वत मूल्यों के संग दिखेंगे युवा भारत के रंग

28 मार्च को होगा सीआईएस का वार्षिक समारोह, डॉ. सुधांशु त्रिवेदी रहेंगे मुख्य अतिथि

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (सीआईएस) की कार्यकारिणी सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक दिल्ली रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित की गई, जिसमें संस्था के वार्षिक समारोह ‘समन्वय-2026’ की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक का संचालन महासचिव (का.) बलजीत सिंह चावला ने किया तथा अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी ने सभी सदस्यों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च 2026 को संस्था का वार्षिक समारोह ‘समन्वय-2026 – शाश्वत मूल्यों के संग, युवा भारत के रंग’ आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक, राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगे। उनका सहारनपुर में प्रथम आगमन संस्था एवं जनपद के लिए गौरव का विषय बताया गया। अध्यक्ष ने कहा कि यह आयोजन जोश, जुनून और जागृति का महोत्सव होगा।

कार्यक्रम की सफलता हेतु एक ऑर्गेनाइजिंग कमेटी का गठन किया जा रहा है, जो नियमित बैठकों के माध्यम से रूपरेखा तैयार कर दायित्वों का निर्धारण करेगी। समारोह में प्रवेश केवल एंट्री कार्ड के माध्यम से होगा।

बैठक में सिडबी बैंक की नई शाखा के ब्रांच मैनेजर क्लेमेंट रोहित विशेष रूप से उपस्थित रहे। संस्था की ओर से अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी एवं पदाधिकारियों ने उनका पुष्पगुच्छ एवं अंगवस्त्र भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी।

महासचिव बलजीत सिंह चावला ने बताया कि संस्था से अब तक 100 से अधिक नए सदस्य जुड़ चुके हैं। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने चंदन का तिलक लगाकर एवं पुष्पों के साथ होली उत्सव मनाया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

बैठक में संरक्षक अमर गुप्ता, चेयरमैन एच.एस. चड्ढा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश माहेश्वरी, महासचिव (प्रा.) अमित चौधरी, संयुक्त महासचिव रवि टंडन, कोषाध्यक्ष विजय वशिष्ठ, चीफ कोऑर्डिनेटर संजय गुप्ता, संयुक्त कोषाध्यक्ष नीरज मिड्डा, वरिष्ठ सदस्य विश्वजीत पुंडीर, अमरनाथ सहित अनेक पदाधिकारी एवं लगभग 50 से अधिक सदस्य उपस्थित रहे।

सभी सदस्यों ने कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य