लघु उद्योग भारती के होली महोत्सव में पूर्वोत्तर की संस्कृति की झलक, कलाकारों ने बांधा समा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। लघु उद्योग भारती के तत्वावधान में आयोजित होली महोत्सव कार्यक्रम में पूर्वोत्तर राज्यों की संस्कृति, परंपरा और जीवन शैली की शानदार प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में भारी संख्या में उद्यमी सदस्य अपने परिवारों सहित शामिल हुए और होली के उत्सव का आनंद लिया। दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में हर वर्ष की तरह इस बार भी लघु उद्योग भारती ने भारत की विविध सांस्कृतिक धरोहर को मंच प्रदान किया। इस वर्ष विशेष रूप से पूर्वोत्तर राज्यों से कलाकारों को आमंत्रित किया गया, जिन्होंने असम के प्रसिद्ध बिहू नृत्य तथा मणिपुर के पारंपरिक लोक नृत्यों की आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रंग-बिरंगी वेशभूषा, मधुर संगीत और जीवंत प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विशेष रूप से महिलाओं और बच्चों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक आशुतोष, विभाग कार्यवाह अरविंद त्यागी, मंडलायुक्त डॉ. रुपेश कुमार, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, एडीएमई संतोष बहादुर सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी सदर सुबोध कुमार तथा उपायुक्त उद्योग अजय कुमार त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। इसके अलावा लघु उद्योग भारती के संभाग महामंत्री अनुपम गुप्ता, जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल, सहारनपुर मंडल अध्यक्ष अंकित, महामंत्री राजेश जैन, शामली जिलाध्यक्ष आलोक जैन, मुजफ्फरनगर जिलाध्यक्ष जगमोहन, सहारनपुर महामंत्री राजीव चानना सहित संगठन के करीब 300 सदस्यों ने परिवार सहित कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष वरुण अग्रवाल एवं विपुल गर्ग ने संयुक्त रूप से किया। होली महोत्सव के माध्यम से सहारनपुर में सांस्कृतिक एकता, भाईचारा और भारतीय परंपराओं का संदेश दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य