प्रेम से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं : चौधरी नीरपाल सिंह

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । दिल्ली रोड स्थित बसंत विहार में राष्ट्रीय लोकदल द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन वरिष्ठ नेता राजदीप ढाका की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि होली भारतीय संस्कृति का पावन पर्व है, जो रिश्तों में मिठास और अपनापन घोलता है। उन्होंने कहा कि होली के रंग आपसी दूरियों को मिटाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। प्रेम से बढ़कर दुनिया में कुछ भी नहीं है। उन्होंने होली मिलन कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए रालोद कार्यकर्ताओं को साधुवाद दिया।

खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक ने कहा कि होली का पर्व हमें एकजुटता और आपसी सहयोग का संदेश देता है। उन्होंने सभी से संकल्प लेने का आह्वान किया कि हम एक-दूसरे के सुख-दुख में साथ खड़े रहेंगे और संगठन को मजबूत बनाएंगे।

इस अवसर पर राजदीप ढाका, पप्पू चौधरी, उसेद्र शर्मा, राजीव चौधरी, लल्लन प्रसाद, मनीष चौधरी, रामपाल सिंह, चंद्रकिरण, देवेंद्र सिंह, पुष्पेन्द्र, राजकुमार शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य