सहारनपुर में 40 वर्षों से व्यापार कर रहे व्यापारियों का सम्मान

सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल व रूपा टीम की पहल, पेंशन की उठी मांग

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। होली के अवसर पर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नेतृत्व में अंबाला रोड स्थित राजमहल होटल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 40 वर्षों से अपना व्यापार संचालित कर रहे वरिष्ठ व्यापारियों को रूपा अंडरवियर बनियान कंपनी की ओर से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद भर से बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

समारोह को संबोधित करते हुए विवेक मनोचा ने कहा कि अब तक डॉक्टर, इंजीनियर और अधिकारियों को सम्मानित होते देखा गया है, लेकिन किसी व्यापारी को इस प्रकार सम्मानित होते शायद ही कभी देखा गया हो। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग वर्षों तक ईमानदारी से व्यापार करता है और सरकार को टैक्स देता है, लेकिन वृद्धावस्था में उसके लिए कोई सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था नहीं होती।

उन्होंने कहा कि आज के समय में कई व्यापारियों के बच्चे बड़े शहरों या विदेशों में जाकर बस रहे हैं, जिससे पारंपरिक व्यापार प्रभावित हो रहा है। ऐसे में सरकार को चाहिए कि 60 वर्ष की आयु के बाद व्यापारियों को भी पेंशन की सुविधा दी जाए, क्योंकि वे भी चार दशकों से अधिक समय तक देश की अर्थव्यवस्था में योगदान देते हैं।

कार्यक्रम में व्यापारियों के हितों, सामाजिक सुरक्षा और व्यापारिक सम्मान को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। वक्ताओं ने कहा कि व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके सम्मान व सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए।

समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और अंत में सम्मानित व्यापारियों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य