युद्ध विराम और शांति वार्ता ही अंतिम विकल्प: शीतल टण्डन

राष्ट्रों के बीच संघर्ष से विश्व शांति व अर्थव्यवस्था पर गहरा खतरा

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शीतल टण्डन तथा व्यापार मण्डल के अंतरराष्ट्रीय मामलों के विशेषज्ञ मेजर एस.के. सूरी ने विश्व के विभिन्न देशों के बीच बढ़ते युद्ध को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है। स्थानीय रेलवे रोड स्थित कार्यालय पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि इजरायल व अमेरिका द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से वैश्विक तनाव बढ़ा है और यह स्थिति तीसरे विश्व युद्ध की आहट जैसी प्रतीत होती है।
श्री टण्डन ने कहा कि इजरायल ने अपनी सुरक्षा और परमाणु व मिसाइल खतरे का हवाला देते हुए यह कदम उठाया है, किंतु इससे पश्चिम एशिया में व्यापक अस्थिरता फैल गई है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध वर्षों से जारी है, वहीं अन्य क्षेत्रों में भी संघर्ष की स्थिति बनी हुई है। ऐसे हालात विश्व शांति और वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए गंभीर खतरा हैं।


उन्होंने कहा कि युद्ध का असर केवल संबंधित देशों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि तेल संकट, महंगाई, व्यापार में गिरावट और रोजगार पर भी व्यापक प्रभाव पड़ता है। जंग किसी समस्या का समाधान नहीं, बल्कि स्वयं एक बड़ी समस्या है। इसलिए अविलंब युद्ध विराम और शांति वार्ता ही इसका एकमात्र समाधान है।
श्री टण्डन ने संयुक्त राष्ट्र संघ सहित विश्व के शांति प्रिय संगठनों से हस्तक्षेप कर युद्ध विराम के प्रयास तेज करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भारत, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में, वैश्विक शांति स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।


उन्होंने यह भी कहा कि विश्व में तनाव के माहौल के बीच भारत में रमजान और होली का एक साथ मनाया जाना देश की गंगा-जमुनी तहजीब और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि शीघ्र ही विश्व के नेताओं में सकारात्मक सोच विकसित होगी और शांति का मार्ग प्रशस्त होगा।
बैठक में जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष संजय मिड्ढा, मेजर एस.के. सूरी, रमेश डावर, पवन कुमार गोयल, बलदेव राज खुंगर, संदीप सिंघल, मुरली खन्ना, अभिषेक भाटिया, राजीव अग्रवाल सहित अनेक व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य