शहरी चौपाल ब्यूरो
नकुड़ (सहारनपुर)। व्यापार मंडल व नगर मंडल भाजपा द्वारा कर्ण पैलेस में आयोजित होली मिलन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम में विधायक मुकेश चौधरी एवं एसडीएम सुरेन्द्र कुमार ने व्यापारियों के साथ जमकर गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि गिले-शिकवे भुलाकर रंगों में सराबोर होकर इस पावन पर्व को प्रेम और उल्लास के साथ मनाएं। एसडीएम सुरेन्द्र कुमार ने भी होली को सामाजिक समरसता का प्रतीक बताते हुए शांति एवं सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
समारोह में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुभाष सिंघल, भाजपा नगर अध्यक्ष आलोक जैन, महामंत्री राकेश गुप्ता, अश्वनी सिरसका, दीपक मित्तल, धारा सिंह कश्यप, बालेश्वर गुप्ता, संदीप कश्यप, अरुण धनगर, परमवीर सैनी, सचिन शर्मा, अभिषेक गुप्ता सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सौहार्द का संदेश दिया।








