सरसावा में पालिका चेयरमैन कोमल राजू पंवार के आवास पर भव्य होली मिलन समारोह

विधायक मुकेश चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सरसावा (सहारनपुर)। रंगों के पर्व होली के अवसर पर पालिका चेयरमैन कोमल राजू पंवार ने अपने आवास पर भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया, जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता कर एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक मुकेश चौधरी ने कहा कि होली का यह उल्लासपूर्ण पर्व हमारे जीवन में प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश लेकर आता है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटने तथा सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की प्रेरणा देता है।

चेयरमैन प्रतिनिधि राजू पंवार एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सागर चौधरी ने कहा कि रंगों का यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सुख-समृद्धि और आनंद का संचार करे। उन्होंने कामना की कि प्रत्येक परिवार में खुशहाली बनी रहे तथा समाज में सौहार्द और सद्भाव का वातावरण और अधिक मजबूत हो।

समारोह में भाजपा नेता अमरीश राणा, ब्रजपाल, सभासद अनुज काम्बोज, सुमित सूद, नवीन टांक, रमेश सुखीजा, गौरव मोगा, पत्रकार हरजीत रंगुला, राजीव भारद्वाज, नकुड़ के सभासद अनुज अग्रवाल, देवेंद्र कश्यप, वरुण मित्तल, डॉ. अनिल पंवार, देवेंद्र मित्तल, मनोज धनगर, रूचि यादव, अनीता धारिया, टोनी धीमान सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य