होली पर्व को लेकर नकुड़ में पुलिस का फ्लैग मार्च

आपसी सद्भाव से त्योहार मनाने की अपील, हुड़दंगियों पर सख्ती की चेतावनी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़,  सहारनपुर  ।  होली फाल्गुन पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सोमवार को नगर में फ्लैग मार्च निकालकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में निकले फ्लैग मार्च के दौरान सायरनों की आवाज से एक बार लोग असमंजस में दिखाई दिए, लेकिन बाद में त्योहार को लेकर पुलिस की तैयारियों से संतुष्ट नजर आए।

पुलिस ने नगर के मुख्य बाजारों के साथ-साथ देहात क्षेत्र में भी भ्रमण कर स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना प्रभारी ने नागरिकों से अपील की कि रंगों का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं तथा शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

उन्होंने चेतावनी दी कि बिना वजह हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त इंस्पेक्टर सुभाष चंद, उपनिरीक्षक रविंद्र धामा, प्रमोद कुमार, अजीत सिंह, मनबीरी, नीरज सहित दर्जनों बाइक सवार पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य