होली मिलन समारोह में शिक्षकों ने दिया भाईचारे और एकता का संदेश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। स्टार पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त विद्यालय शिक्षक संघ द्वारा होली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के शिक्षक एवं विद्यालय संचालक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। गंगोह रोड स्थित गांव रूपड़ी स्थित विद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक मलिक ने कहा कि होली मिलन का कार्यक्रम भाईचारा, नैतिकता, मानवता और इंसानियत का पैगाम लेकर आता है। उन्होंने कहा कि होली का पर्व जाति-धर्म से ऊपर उठकर सभी को अनेक रंगों में सराबोर कर एकजुटता के सूत्र में पिरोने का संदेश देता है। इस दिन हमें पिछली गलतियों को भूलकर द्वेष, घृणा और भेदभाव जैसी बुराइयों को त्यागकर बेहतर जीवन जीने का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करना दुनिया का सबसे पुनीत कार्य है। शिक्षकों को समाज से जो दुआएं मिलती हैं, वही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है। यह सेवा भाव ही उनके जीवन की सच्ची कमाई है। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष केपी सिंह, सचिव अमजद अली, एडवोकेट वीरेंद्र पवार, अरविंद शर्मा, मंडल अध्यक्ष अशोक सैनी, मंडल उपाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, महानगर प्रभारी गययूर आलम, महानगर अध्यक्ष अजय सिंह रावत, महामंत्री हंस कुमार, महानगर प्रवक्ता अनिल सचदेवा, संगठन मंत्री दिनेश रुपड़ी, अमित कुमार, पूर्व प्रधान भोपाल सिंह उनाली, संदीप कुमार सहित अनेक शिक्षक एवं स्कूल संचालक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन आपसी सौहार्द और रंगों के आदान-प्रदान के साथ हुआ।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य