नकुड़ के मनोज कुमार सैनी ने यूपीएससी में 628वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम किया रोशन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

नकुड़ (सहारनपुर)। क्षेत्र के होनहार युवा मनोज कुमार सैनी ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 के घोषित परिणाम में 628वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। मनोज कुमार सैनी क्षेत्र के संत निरंकारी सत्संग मिशन से जुड़े धीर सिंह सैनी निरंकारी के पुत्र हैं। उनके इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और क्षेत्र में भी गर्व की भावना देखी जा रही है।


बताया जा रहा है कि मनोज कुमार सैनी ने कठिन परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि को युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। मनोज की सफलता से क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित हैं और उन्हें लगातार बधाइयां दी जा रही हैं।
उनके चयन की खबर मिलते ही क्षेत्र के लोगों और जनप्रतिनिधियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। नगर पालिका चेयरमैन शिवकुमार गुप्ता, पूर्व चेयरमैन शाहनवाज खान, धनीराम सैनी, अधिवक्ता जगमाल सैनी सहित अनेक लोगों ने मनोज कुमार सैनी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मनोज कुमार सैनी की यह सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी। उन्होंने कहा कि यदि युवा लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करें तो बड़ी से बड़ी परीक्षा में भी सफलता प्राप्त की जा सकती है। मनोज की उपलब्धि से पूरे नकुड़ क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य