इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने वाले तीन युवक गिरफ्तार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार 06 मार्च 2026 को वादी की लिखित तहरीर के आधार पर सोशल मीडिया/इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की सूचना पर थाना नानौता में मुकदमा अपराध संख्या 46/26 धारा 353(2) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी के नेतृत्व में थाना नानौता पुलिस ने जांच करते हुए तीन आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्तों में रुद्राक्ष पुत्र कृष्ण सिंह निवासी मिल कॉलोनी थाना नानौता, प्रशांत राणा पुत्र राम करण निवासी मुस्कीपुर थाना बड़गांव तथा अमित राणा पुत्र सुशील राणा निवासी मोरा थाना बड़गांव शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी, उपनिरीक्षक जसपाल सिंह, हेड कांस्टेबल राहुल और हेड कांस्टेबल विक्रांत मान शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य