शहरी चौपाल ब्यूरो
चिलकाना। सुल्तानपुर स्थित डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्मारक विद्यालय में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में छात्रों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विद्यालय प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एकता जन सेवा समिति के संरक्षक बालकृष्ण शर्मा, विद्यालय प्रबंधक श्याम कुमार सैनी, न्यू कैंब्रिज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विकास सैनी और विद्यालय के प्रधानाध्यापक सचिन सैनी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए, जिससे उनका सर्वांगीण विकास होता है।

कार्यक्रम के दौरान खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसमें उजैफ, शिवा, शाहजेब, विवेक, शाद अली, मिष्ठी, अलीशा, अलविश, जारा, कृष्णा, शहादत, अबुबकर, खुशी, सृष्टि, इल्मा और अंजली को पुरस्कृत किया गया।
खो-खो प्रतियोगिता में अवनी, हुमैरा, अलीना, शैफा, आशिया, निशु, देवांशी, वाणी, आतिफा और देवांशी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में शाहजेब, शायन, सजर, आशिक, अनुराग, सूर्या, आमिर, अल्तमस, आहद, कृष और आयुष को मेडल देकर पुरस्कृत किया गया।
इस अवसर पर आरती, शिवानी, साक्षी, नीलम, आशा, आकाश सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।









