अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला अधिकारियों का सम्मान

महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश का गौरव: शीतल टंडन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर, । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उ.प्र. उद्योग व्यापार मंडल जिला इकाई सहारनपुर के तत्वावधान में रेलवे रोड स्थित जिला मुख्यालय कार्यालय पर एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद व्यापारी प्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला अधिकारियों को सम्मानित किया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने राज्य कर विभाग कार्यालय पहुंचकर नवागत एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-1 श्रीमती रूबी सिंह तथा ज्वाइंट कमिश्नर श्रीमती सुरभि गंगवार को शॉल, बुके और पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया। इसके अलावा रामपुर मनिहारान एसडीएम कार्यालय पहुंचकर डॉ. पूर्वा शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-2 विजयानंद पांडेय और सीओ अशोक सिसौदिया भी मौजूद रहे।

इस मौके पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष शीतल टंडन और जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा ने कहा कि भारत में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को ‘आदर्श नारी दिवस’ के रूप में मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज में महिलाओं की सम्मानजनक स्थिति मजबूत होने से ही देश प्रगति की ओर आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हर सफल पुरुष के पीछे एक महिला का महत्वपूर्ण योगदान होता है और देश की आजादी के बाद से महिलाओं ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुआ है।

शीतल टंडन ने कहा कि आज देश की प्रथम नागरिक के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश का गौरव हैं। इसके साथ ही झांसी की रानी, रजिया सुल्तान, कस्तूरबा गांधी, सरोजिनी नायडू, कल्पना चावला, किरण बेदी, लता मंगेशकर, इंदिरा गांधी, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, मायावती, ममता बनर्जी और कमला हैरिस जैसी अनेक महिलाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाकर देश और दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि कृषि के बाद व्यापार और उद्योग क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसमें भी महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। आज महिलाएं बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य, विज्ञान, सेना, पत्रकारिता, प्रशासन, राजनीति और समाज सेवा सहित अनेक क्षेत्रों में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि देश में लगभग 2 करोड़ 70 लाख परिवार ऐसे हैं जिनकी आजीविका का मुख्य आधार महिलाएं हैं। इसलिए महिलाओं को समान अवसर, सुविधाएं, अधिकार और सम्मान देना समाज और देश की प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है।

बैठक में जिलाध्यक्ष शीतल टंडन, जिला महामंत्री रमेश अरोड़ा, जिला कोषाध्यक्ष कर्नल संजय मिड्ढा, रमेश डावर, मेजर एस.के. सूरी, पवन गोयल, बलदेव राज खुंगर, अभिषेक भाटिया, महेंद्र पाल चावला, विजय मोंगा, अशोक मलिक, मुरली खन्ना सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य