कांग्रेस कार्यालय में रोजा इफ्तार का आयोजन, कार्यकर्ताओं ने साथ देखा टी-20 विश्व कप फाइनल

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में रविवार को अध्यक्ष मनीष त्यागी के नेतृत्व में रोजा इफ्तार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के लिए टी-20 विश्व कप फाइनल मैच का सीधा प्रसारण भी कार्यालय में दिखाया गया। रोजा इफ्तार के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने एक साथ बैठकर मैच का आनंद लिया।

मनीष त्यागी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से देश के सभी धर्मों का सम्मान करती आई है और हर नागरिक को भारतीय की नजर से देखती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी देशवासियों को यही संदेश देते हैं कि धर्म के मार्ग पर चलें, अधर्म से बचें और किसी के साथ धर्म, जाति या रंग के आधार पर भेदभाव न करें।

उन्होंने कहा कि यदि देश में प्रेम और भाईचारा कायम रहेगा तो ही देश की एकता और अखंडता मजबूत होगी। नफरत फैलाने से देश कमजोर होता है। ऐसे कार्यक्रम समाज में सौहार्द और भाईचारे का संदेश देते हैं।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष संदीप राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष मेहरबान आलम, पूर्व प्रदेश सचिव अशोक सैनी, मुजफ्फर अली गुर्जर, इमरान कुरेशी, प्रवीण चौधरी, गणेश दत्त शर्मा, महानगर उपाध्यक्ष हरिओम मिश्रा, अमरदीप जैन, इकराम खान, यूनुस सिद्दीकी, गुलशेर अल्वी, शौरभ भारद्वाज, महासचिव मयंक शर्मा, असद खान, शमीम अहमद, आई. सिद्दीकी, सचिन गण, अमित राठौर, विपिन शर्मा, लाडी चौधरी, सुरेंद्र गुप्ता, चंद्रजीत सिंह, नितिन शर्मा और पीसीसी सदस्य धर्मपाल जोशी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कोई

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य