शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। जनपद में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” के तहत सहारनपुर पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना बेहट पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर सहारनपुर परिक्षेत्र के तीनों जनपदों में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान ऑपरेशन सवेरा चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में जनपद पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी बेहट के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सतपाल भाटी के नेतृत्व में थाना बेहट पुलिस टीम ने 8 मार्च 2026 को चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 150 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त वाजिद पुत्र कुर्बान निवासी ग्राम ताजपुरा थाना बेहट जनपद सहारनपुर को कलसिया से ग्राम टोली जाने वाली सड़क पर पुख्ता मार्ग के बाईं ओर कच्ची पटरी से गिरफ्तार किया गया। बरामदगी के आधार पर थाना बेहट में मुकदमा अपराध संख्या 121/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियुक्त से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े आगे और पीछे के संपर्कों की भी जांच की जा रही है, ताकि इस नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जा सके। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे समय से न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध पहले भी एक मामला दर्ज है। उसके खिलाफ वर्ष 2018 में गौवध निवारण अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मो. उमर, हेड कांस्टेबल तरुण, हेड कांस्टेबल राहुल राणा तथा कांस्टेबल अभिषेक थाना बेहट जनपद सहारनपुर।








