शांतिपूर्ण व नकलविहीन संपन्न हुई बोर्ड परीक्षा, 292 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की वर्ष 2026 की बोर्ड परीक्षाएं जनपद में शांतिपूर्ण और नकलविहीन माहौल में संपन्न हुईं। जिला प्रशासन की निगरानी में दोनों पालियों में आयोजित परीक्षाओं में कुल 3977 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3685 उपस्थित रहे, जबकि 292 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

प्रथम पाली में हाईस्कूल उर्दू विषय की परीक्षा में 987 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 905 उपस्थित रहे और 82 अनुपस्थित रहे। वहीं इंटरमीडिएट उर्दू व पंजाबी विषय की परीक्षा में 414 परीक्षार्थियों में से 387 उपस्थित तथा 27 अनुपस्थित रहे।

 

द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान, शिक्षाशास्त्र और तर्कशास्त्र विषयों की परीक्षा में 2576 परीक्षार्थियों में से 2393 उपस्थित रहे, जबकि 183 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

हाईस्कूल की प्रथम पाली की परीक्षा 41 परीक्षा केंद्रों पर तथा इंटरमीडिएट की परीक्षा 11 केंद्रों पर आयोजित हुई, जबकि द्वितीय पाली की इंटरमीडिएट परीक्षा 72 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न कराई गई।

जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त सभी स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहे। इसके अलावा सेक्टर मजिस्ट्रेट और चार विभागीय सचल दलों ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी केंद्रों पर परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई तथा किसी भी परीक्षार्थी को अनुचित साधनों का प्रयोग करते हुए नहीं पकड़ा गया। परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी केंद्रों से लिखित उत्तर पुस्तिकाओं के सील बंद बंडल कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संकलन केंद्र पर जमा कराए गए। यह जानकारी जिला विद्यालय निरीक्षक अरविंद कुमार पाठक ने दी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य