नगर निगम की सख्ती: 850 बकायादारों को कुर्की नोटिस जारी

टैक्स जमा न करने पर कई संपत्तियां सील, जल्द हो सकती है नीलामी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। नगर निगम ने बकाया कर की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़े बकायादारों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के राजस्व विभाग ने करीब 850 बकायादारों को कुर्की नोटिस जारी किए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि समय पर कर जमा न करने वालों के भवनों को कुर्क कर उनकी नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
नगर निगम के कर अधीक्षक सुधीर शर्मा ने बताया कि बकाया टैक्स की वसूली के लिए भवनों को सील करने और कुर्की की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब तक सैकड़ों बकायादारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं और अन्य बकायादारों को भी नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने बकायादारों से अपील की है कि वे कुर्की की कार्रवाई से बचने के लिए अपना बकाया कर जल्द से जल्द जमा करा दें। अधिकारियों के अनुसार, कर जमा न करने की स्थिति में भवनों को कुर्क कर उनकी नीलामी की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
नगर निगम की टीम ने अंबाला रोड, खात्ताखेड़ी, दिल्ली रोड और नखासा बाजार क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए बकाया जमा न करने पर आठ संपत्तियों को सील कर दिया है। निगम अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि आगे भी बकाया कर न चुकाने वालों के खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य