रिपोर्ट फैय्याज अली आब्दी
सहारनपुर। थाना नानौता पुलिस ने हत्या के एक मामले में वांछित चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।
पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को वादी सचिन सैनी निवासी मोहल्ला मकदूम जहाँ सराय, बड़ा बगड़, कस्बा व थाना गंगोह ने थाना नानौता में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि सोनू पुत्र जयलाल निवासी रंगेल थाना गंगोह तथा रुबी पत्नी संदीप निवासी मकदूम जहाँ सराय बड़ा बगड़ ने उसके भाई आशू पुत्र सौरण की 12 नवंबर 2025 को कस्बा नानौता के रुहड़ा नाला में डुबोकर हत्या कर दी थी। इस संबंध में थाना नानौता में मु0अ0सं0 50/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध की रोकथाम और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सैनी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल विक्रांत मान तथा महिला कांस्टेबल विनीता शामिल रहीं।









