आईटीसी मिशन सुनहरा कल के तहत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर भव्य कार्यक्रम

महिला लाभार्थियों, शिक्षिकाओं व एसएमसी सदस्यों को किया गया सम्मानित

 

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। आई टी सी लिमिटेड के आईटीसी मिशन सुनहरा कल के अंतर्गत यूपीएस खलासी लाइन परिसर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न सहयोगी संस्थाओं के समन्वय से बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में आईटीसी से आईं महिला अधिकारियों ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। इस दौरान विभिन्न संस्थाओं से जुड़ी महिला लाभार्थियों, शिक्षिकाओं और स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की महिला सदस्यों को उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज में सकारात्मक योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथियों ने सभी सम्मानित महिलाओं को प्रमाण पत्र, गुलाब का फूल और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा बनाए गए हस्तनिर्मित बैग भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए ये आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल बैग महिलाओं की आत्मनिर्भरता और हुनर का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे।


कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत किया गया मनमोहक सांस्कृतिक नृत्य रहा। छात्राओं के शानदार प्रदर्शन ने पूरे कार्यक्रम में उत्साह और ऊर्जा का संचार कर दिया तथा उपस्थित लोगों की खूब सराहना प्राप्त की।
इसके अलावा कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए, जहां उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भ्रमण कर स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों की जानकारी प्राप्त की। कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए विशेष सेल्फी पॉइंट पर महिलाओं और अतिथियों ने यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं, जिससे पूरे आयोजन में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
यह आयोजन महिलाओं के सम्मान और उनके योगदान को पहचान देने का महत्वपूर्ण अवसर बना। कार्यक्रम के माध्यम से महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और सामुदायिक सहभागिता का सशक्त संदेश भी दिया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य