अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला मोर्चा का कार्यक्रम, महिलाओं को किया सम्मानित

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सहारनपुर महानगर महिला मोर्चा द्वारा ब्लॉक सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं को सशक्तिकरण के लिए प्रेरित करते हुए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष महिला मोर्चा आरती शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं समाज में तेजी से अपना स्थान बना रही हैं और परिवार के साथ-साथ सामाजिक व आर्थिक जिम्मेदारियों में भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्य अतिथि  विकासखंड अधिकारी सोनिका चैधरी ने भी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज महिलाएं गांव-गांव में अपनी अलग पहचान बना रही हैं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज का नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन महानगर महामंत्री सरिका गुप्ता ने किया। इस अवसर पर महानगर मंत्री आशा सभरवाल, मंडल अध्यक्ष दुर्गा सागर, मंडल अध्यक्ष कवींद्रा, सोनिया, पूजा देवी सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित भी किया गया।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य