वरिष्ठ नागरिकों ने जरूरतमंद कन्या के विवाह में दी आर्थिक सहायता व घरेलू सामान

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसायटी द्वारा सेवा निधि अभियान के अंतर्गत एक जरूरतमंद कन्या के विवाह में सहयोग करते हुए 11 हजार रुपये की धनराशि का चेक तथा घरेलू उपयोग का सामान भेंट किया गया। संस्था कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली रोड निवासी कन्या की माताजी को वाशिंग मशीन, कूलर, मिक्सी, प्रेस, बर्तन, कपड़े व अन्य आवश्यक सामग्री सौंपकर नवदंपति के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की गई।

संस्था के संस्थापक के.एल. अरोड़ा ने बताया कि सेवा निधि अभियान के तहत वरिष्ठ नागरिक अपने सुख-दुख के अवसरों पर सहयोग राशि एकत्र करते हैं, जिससे जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों और अन्य जरूरतमंद लोगों को चिकित्सा व सामाजिक सहायता प्रदान की जाती है। इसी क्रम में संस्था द्वारा एक जरूरतमंद बेटी के विवाह में आशीर्वाद स्वरूप सहयोग दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में दान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि सुख के समय किया गया दान सुख को बढ़ाता है और दुख के समय किया गया दान दुख को कम करता है। संरक्षक कैप्टन टी.एस. जी ने बताया कि संस्था द्वारा सेवा निधि अभियान के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने सहयोग करने वाले सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सेवा निधि में अधिक से अधिक योगदान देने की अपील की। इस अवसर पर अध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा, महासचिव अनिल तलूजा, कोषाध्यक्ष संदीप गुप्ता, संरक्षक आर.के. जैन, डॉ. एस.के. अग्रवाल, अमरजीत कौर, सुदेश रानी, अरुण सूरी, नीरू सिंह, सुषमा रामपाल, सरबजीत सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य