शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर/लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा 10 मार्च 2026 को लखनऊ में आयोजित राज्य निर्यात पुरस्कार वितरण समारोह में सहारनपुर की प्रतिष्ठित कंपनी मिगलानी क्राफ्ट्स एक्सपोर्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2023–24 के लिए काष्ठ के कलात्मक उत्पाद श्रेणी में उत्कृष्ट निर्यात प्रदर्शन हेतु द्वितीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
यह पुरस्कार श्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, माननीय मंत्री, औद्योगिक विकास, निर्यात प्रोत्साहन, एनआरआई एवं निवेश प्रोत्साहन, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रदान किया गया। समारोह में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड सर्विसेज (CIS) के अध्यक्ष ने मिगलानी क्राफ्ट्स की इस उपलब्धि की सराहना की।

कंपनी के डायरेक्टर एवं अध्यक्ष रविन्द्र मिगलानी और उनके सुपुत्र प्रतीक मिगलानी ने इस सम्मान का श्रेय सहारनपुर के कुशल कारीगरों, कर्मचारियों और सभी सहयोगियों को दिया। उन्होंने बताया कि यह उपलब्धि सहारनपुर की पारंपरिक काष्ठ कला की उत्कृष्टता और कारीगरों की मेहनत का परिणाम है।
रविन्द्र मिगलानी ने कहा कि कंपनी भविष्य में भी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भारतीय हस्तशिल्प और सहारनपुर की काष्ठ कला को नई पहचान दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करती रहेगी।
विशेषज्ञों के अनुसार यह सम्मान न केवल मिगलानी क्राफ्ट्स के लिए, बल्कि पूरे सहारनपुर के हस्तशिल्प उद्योग और निर्यात क्षेत्र के लिए गर्व का विषय








