पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटे रालोद कार्यकर्ता

चौधरी नीरपाल सिंह बोले— सरकार जल्द कराए चुनाव, संगठन पूरी तरह तैयार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित शाकम्बरी विहार में राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता जिला पंचायत चुनाव की तैयारी में जुट जाएं, क्योंकि चुनाव की घोषणा कभी भी हो सकती है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार और चुनाव आयोग को पंचायत चुनाव समय से कराने चाहिए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि देश की तरक्की और विकास की शुरुआत ग्रामीण क्षेत्रों से होती है और पंचायत चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूत नींव हैं।

बैठक में जाट महासभा के अध्यक्ष मुकेश चौधरी ने कहा कि किसानों के महान नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह भी कहते थे कि देश की तरक्की का रास्ता खेत और खलिहान से होकर जाता है।

इस अवसर पर खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक, जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, राजदीप ढाका, संजय राणा, संजीव चौधरी, गोल्डी सिंह, रामपाल सिंह, देवेंद्र और विजय राणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य