हाइवे पर भीषण हादसा, रेलिंग से टकराई कार

गागलहेड़ी के हरियाबांस के पास दुर्घटना, 91 वर्षीय वृद्धा की मौत, चालक गंभीर घायल

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में अंबाला–देहरादून हाईवे पर बुधवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम हरियाबांस के निकट एक तेज रफ्तार कार असंतुलित होकर हाईवे किनारे लगी रेलिंग से टकरा गई। हादसे में कार में सवार 91 वर्षीय वृद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के अनुसार 91 वर्षीय प्रभा देवी पत्नी हर्ष निवासी गुरुग्राम कार से दिल्ली से देहरादून जा रही थीं। जैसे ही कार हरियाबांस के पास पहुंची, चालक रवि दयाल ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कार तेज गति से रेलिंग को तोड़ते हुए उसमें जा फंसी। हादसा इतना भीषण था कि रेलिंग की टिन कार के अंदर तक घुस गई और वाहन का एक हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

सूचना मिलते ही गागलहेड़ी पुलिस और हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे वृद्धा के शव को बाहर निकाला गया। घायल चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण चालक को आई नींद की झपकी और तेज रफ्तार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य