ऑपरेशन सवेरा के तहत गंगोह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 60 लाख की स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत थाना गंगोह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 302 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 60 लाख 40 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र के निर्देश पर मादक पदार्थों की तस्करी और प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री पर रोक लगाने के लिए तीनों जिलों में “ऑपरेशन सवेरा – नशे के अंधकार से जीवन के उजाले की ओर” अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी गंगोह के पर्यवेक्षण में थाना गंगोह पुलिस ने कार्रवाई की।

प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 10 मार्च को मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान विद्यार्थी तिराहे से सहारनपुर जाने वाले रास्ते पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में आवेश उर्फ बिल्लू पुत्र आलिम निवासी घाटमपुर थाना नकुड़ जनपद सहारनपुर और आरिफ पुत्र अली हसन निवासी ग्राम बसेड़ा थाना कैराना जनपद शामली शामिल हैं।

तलाशी के दौरान आवेश उर्फ बिल्लू के पास से 252 ग्राम और आरिफ के पास से 50 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। इस संबंध में थाना गंगोह में मुकदमा संख्या 132/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों से मादक पदार्थों के अवैध कारोबार से जुड़े फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की भी जांच की जा रही है। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी आरिफ के खिलाफ पहले भी थाना कैराना जनपद शामली में हत्या और आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमा दर्ज है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, उप निरीक्षक आजाद सिंह, हेड कांस्टेबल शेखर चौहान, हेड कांस्टेबल सचिन चौहान, कांस्टेबल रिंकू और कांस्टेबल प्रवीण कुमार शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य