शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। राधा विहार स्थित महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में सूरत से तैयार लाई गई 900 फीट चुनरी, 13 मार्च 2026 को चढे़गी मां शाकुंभरी देवी को। श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्व धाम में आयोजित मां शाकुंभरी देवी को 900 फीट चुनरी अर्पण कार्यक्रम में मां शाकंभरी को चढ़ने के लिए चुनरी गुजरात सूरत से भक्तों द्वारा तैयार कराई गई और बड़े भाव से भक्त गण लेकर चुनरी को सहारनपुर पहुंचे हैं। चुनरी का आते ही भव्य स्वागत किया गया और जयकारों से मां भगवती की आराधना वंदना की गई,। स्वामी कालेंद्रानंद जी महाराज ने बताया कि 12 मार्च को चुनरी की पूजा विधिवत पूजा करने के उपरांत महा शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर राधा विहार से चुनरी मां शाकुंभरी देवी के लिए प्रस्थान करेगी। सभी भक्तों द्वारा चुनरी को बैंडबाजे के साथ में पुष्पों की वर्षा करते हुए मां भगवती शाकंभरी के दरबार तक पैदल यात्रा लेकर जाएंगे। महाराज श्री ने कहा कि मां शाकुंभरी देवी को चुनरी चढ़ाने के बाद मां शाकुंभरी देवी चरित्र कथा प्रारंभ होगी जो 17 मार्च 2026 तक चलेगी और प्रतिदिन मां भगवती का अखंड भंडारा चलेगा। महाराज श्री सभी भक्तों का आह्वान किया कि सभी इस भगवती के धार्मिक यज्ञ में चुनरी लेकर मां के दरबार चले और मां का आशीर्वाद प्राप्त करें ।









