शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। थाना रामपुर मनिहारान पुलिस ने पोक्सो अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को लण्ढोरा गुर्जर गांव के हाईवे अंडरपास के नीचे से मुखबिर की सूचना पर दबोच लिया।
पुलिस के अनुसार 15 जनवरी 2026 को वादी की लिखित तहरीर पर आरोपी अक्षय पुत्र सतीश निवासी ग्राम लण्ढोरा गुर्जर थाना रामपुर मनिहारान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि उसने वादी के नाबालिग पुत्र को बहला-फुसलाकर अपने घर ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। इस संबंध में थाना रामपुर मनिहारान में मुकदमा संख्या 16/26 धारा 137(2) बीएनएस व 3/4 पोक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी नकुड़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
पुलिस के अनुसार आरोपी अक्षय के खिलाफ पहले भी वर्ष 2020 में थाना रामपुर मनिहारान में चोरी से संबंधित मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरुण कुमार और हेड कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।









