मानदेय और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

जुलाई 2025 से भुगतान न होने पर जताई नाराजगी, चरणबद्ध कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी

शहरी चौपाल ब्यूरो 

छुटमलपुर (सहारनपुर)। लंबित मानदेय और ईपीएफ भुगतान की मांग को लेकर मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी योगेंद्र चौधरी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने जल्द भुगतान न होने पर चरणबद्ध कार्य बहिष्कार की चेतावनी भी दी।

तकनीकी सहायक संजय कुमार और प्रदीप कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक मुजफ्फराबाद के मनरेगा कर्मियों ने दिए गए ज्ञापन में बताया कि जुलाई 2025 से अब तक उनका मानदेय और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। इससे कर्मचारियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने बताया कि लंबे समय से मानदेय न मिलने के कारण वे होली और दिवाली जैसे प्रमुख त्योहार भी ठीक से नहीं मना पाए। आर्थिक संकट के चलते पारिवारिक जिम्मेदारियों और विभागीय कार्यों के बीच संतुलन बनाना कठिन हो गया है।

मनरेगा कर्मियों का कहना है कि उन्होंने विभागीय निर्देशों के अनुसार जनपद के लक्ष्यों को पूरा करने में पूरा सहयोग दिया है। इसके अलावा एसआईआर, क्रॉप सर्वे और अन्य विभागीय कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। कर्मचारियों ने बताया कि क्षेत्र में सर्वाधिक मानव दिवस सृजित होने से प्रशासनिक मद भी अधिक बना है, इसके बावजूद मानदेय और ईपीएफ का भुगतान लंबित है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं किया गया तो वे चरणबद्ध तरीके से कार्य बहिष्कार करेंगे।

इस दौरान रविंद्र राणा, चंदपाल, रजनीश कुमार, धर्मवीर सिंह, मोनी कुमार, प्रवीन कुमार, अशोक कुमार, मोहर सिंह, सुहेल खान, जमाल अहमद, जितेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, मुकेश कुमार, मौ. जावेद सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य