शहरी चौपाल ब्यूरो
देवबंद (सहारनपुर)। ईद-उल-फितर का त्योहार नजदीक आते ही नगर पालिका परिषद ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने सभासदों की टीम के साथ देवबंद की ऐतिहासिक ईदगाह का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान सभासदों ने ईदगाह परिसर में साफ-सफाई, चूने का छिड़काव, नालियों की सफाई और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में पालिका अध्यक्ष के सामने अपनी बात रखी।
इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष विपिन गर्ग ने आश्वासन दिया कि ईद से पहले नगर पालिका परिषद की ओर से ईदगाह परिसर की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाएगा, ताकि नमाज अदा करने आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होंने पालिका कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ईद से पहले विशेष अभियान चलाकर ईदगाह परिसर की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं को बेहतर बनाया जाए तथा ऐसा कार्य किया जाए कि किसी को शिकायत का अवसर न मिले।
इस दौरान सभासद सैयद हारिस, डॉ. वाजिद मलिक, मोहम्मद असलम सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।








