शहरी चौपाल की खबर का असर : देवबंद में मीट की दुकानों पर चला प्रशासन का चेकिंग अभियान

लाइसेंस न मिलने पर एक दुकानदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज, छह दुकानों को नोटिस

शहरी चौपाल ब्यूरो 

देवबंद (सहारनपुर)। शहरी चौपाल की खबर का असर शुक्रवार को देवबंद में साफ दिखाई दिया, जब प्रशासन और पुलिस की संयुक्त टीम ने कस्बे में मीट की दुकानों पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच की गई, जिसमें एक मीट विक्रेता के पास लाइसेंस न पाए जाने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि कई दुकानों को साफ-सफाई की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए गए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में उपजिलाधिकारी देवबंद, क्षेत्राधिकारी देवबंद और प्रभारी निरीक्षक देवबंद पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेश कुमार वर्मा की टीम ने कस्बे के विभिन्न इलाकों में स्थित मीट की दुकानों का निरीक्षण किया।

कई इलाकों में की गई दुकानों की जांच

चेकिंग अभियान के दौरान मोहल्ला जामा मस्जिद, रेती चौक, बरुण कोटा, तेली मोरी और मोहल्ला अब्दुल माली क्षेत्र में कुल 9 मीट की दुकानों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान एक दुकान पर खाद्य पंजीकरण लाइसेंस नहीं पाया गया, जिसके चलते संबंधित दुकानदार के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 31(2) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया

साफ-सफाई में लापरवाही पर छह दुकानों को नोटिस

निरीक्षण के दौरान छह दुकानों पर साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता बनाए रखने के लिए इस तरह के चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे। प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि मानकों का पालन नहीं किया गया तो उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य