लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी को 12वीं तक की बोर्ड मान्यता, क्षेत्र में खुशी की लहर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। दिनारपुर गागलहेड़ी स्थित लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी को 12वीं कक्षा तक की बोर्ड मान्यता मिलने पर क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन और क्षेत्रवासियों ने इस उपलब्धि को शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रतिभा यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी, दिनारपुर को बोर्ड के अंतर्गत कक्षा 12वीं तक की मान्यता प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि जनपद में यह उपलब्धि हासिल करने वाला उनका विद्यालय तीसरा संस्थान है, जो शिक्षा की गुणवत्ता और विद्यालय के समर्पण को दर्शाता है।

प्रधानाचार्या ने बताया कि इस मान्यता से विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय पाठ्यक्रम और आधुनिक शिक्षा का लाभ मिलेगा। इससे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की शिक्षा अपने क्षेत्र में ही प्राप्त हो सकेगी, जिससे उन्हें भविष्य की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को जेईई, नीट और यूपीएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए मजबूत आधार प्रदान करता है। साथ ही इसमें रटने की बजाय व्यावहारिक ज्ञान और अंग्रेजी भाषा पर विशेष ध्यान दिया जाता है, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास संभव हो सके।

प्रधानाचार्या प्रतिभा यादव ने यह भी बताया कि नए शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए डे-नाइट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स की शुरुआत भी की जा रही है, जिससे विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी बेहतर अवसर मिल

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य