यूपी एसआई भर्ती परीक्षा 2026: सहारनपुर में अभ्यर्थियों के लिए खास व्यवस्था

बारकोड स्कैन करते ही मोबाइल पर मिलेगी परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (एसआई) भर्ती परीक्षा 2026 को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने के लिए सहारनपुर पुलिस ने परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेष पहल की है। अब अभ्यर्थी बारकोड स्कैन कर अपने परीक्षा केंद्र की सटीक लोकेशन और मार्ग की जानकारी मोबाइल पर प्राप्त कर सकेंगे।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह के निर्देशन में यह व्यवस्था लागू की गई है, जिसका उद्देश्य परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंचने में मदद करना है। इस व्यवस्था के तहत जारी किए गए बारकोड को स्कैन करते ही अभ्यर्थियों को अपने परीक्षा केंद्र का सटीक मार्ग और लोकेशन मोबाइल पर दिखाई देगी।

अभ्यर्थियों को समय से केंद्र पहुंचने में मिलेगी मदद

पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस सुविधा से परीक्षा के दिन अभ्यर्थियों को रास्ता ढूंढने में परेशानी नहीं होगी और वे बिना किसी भ्रम के समय से अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे। इससे परीक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

यातायात व्यवस्था बनाए रखने की अपील

इसी के साथ यातायात पुलिस सहारनपुर ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से परीक्षा के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस प्रशासन ने सभी परीक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की सलाह दी है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य