पशुपालन विभाग का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पशुपालकों को लाभ पहुंचाने पर दिया गया जोर

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। पशुपालन विभाग के तत्वावधान में विकास भवन सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एम. पी. सिंह ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और अधिकारियों तथा कर्मचारियों से योजनाओं को जमीनी स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया।

पशुपालन योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी

कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (सदर) डॉ. के. के. नागर ने प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा और उद्देश्यों के बारे में प्रतिभागियों को विस्तार से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर डॉ. के. के. नागर और पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आलोक कुमार सहरावत (चिलकाना) ने बकरी पालन, मुर्गी पालन, भेड़ पालन और सूकर पालन सहित विभिन्न पशुपालन योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

इसके साथ ही प्रतिभागियों को मिनी नंदिनी कृषक समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ संवर्धन योजना और मुख्यमंत्री प्रगतिशील पशुपालक प्रोत्साहन योजना के बारे में भी अवगत कराया गया।

पशुओं के टीकाकरण और कृत्रिम गर्भाधान पर भी चर्चा

उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मुख्यालय) डॉ. सुबोध कुमार गोयल ने पशुओं के टीकाकरण के महत्व पर प्रकाश डाला। वहीं पशु चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव तिवारी (सरसावा) ने कृत्रिम गर्भाधान की प्रक्रिया और उसके लाभों के बारे में जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि इसी योजना के अंतर्गत जनपद के प्रत्येक विकास खंड स्तर के पशु चिकित्सालयों पर पशुपालकों के लिए भी एक दिवसीसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पशुपालकों को आधुनिक तकनीकों और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके। कार्यक्रम में जनपद के सभी उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी, पशु मित्र और निजी कर्मचारी उपस्थित रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य