इंद्रप्रस्थ कॉलेज में सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन

विभिन्न खेलों में छात्रों ने दिखाया दमखम, विजेताओं को चैंपियन ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित

शहरी चौपाल ब्यूरो 
सहारनपुर। इंद्रप्रस्थ इंस्टिट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित सात दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद सभी उपस्थित लोगों ने तिरंगे को सलामी देते हुए राष्ट्रगान गाया और छात्रों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।


समापन समारोह के दौरान विभिन्न खेलों की फाइनल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। बैडमिंटन पुरुष वर्ग में रक्षित राणा और प्रणव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि महिला वर्ग में ज्योति और अग्रिम विजेता रहीं। खो-खो पुरुष वर्ग में बीसीए की टीम और महिला वर्ग में बीपीईएस की टीम ने जीत दर्ज की।

वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पॉलिटेक्निक की टीम विजेता रही, जबकि बीपीईएस टीम द्वितीय स्थान पर रही। शतरंज में पूजा रानी ने प्रथम और अनुष्का ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। क्रिकेट प्रतियोगिता में बीपीईएस की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।


कबड्डी पुरुष वर्ग में बीपीईएस टीम विजेता रही, जबकि महिला वर्ग में बीए टीम ने जीत हासिल की। योग प्रतियोगिता में अनुष्का शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
दौड़ प्रतियोगिताओं में भी छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अक्षत सैनी प्रथम, हर्ष द्वितीय और मनीष तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में प्राची मलिक प्रथम, शीतल द्वितीय और आरुषि तृतीय स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में पुरुष वर्ग में आशीष प्रथम, अक्षित द्वितीय और सौरभ तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर पुरुष वर्ग में हर्ष प्रथम, बादल द्वितीय और आशीष तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में सिमरन प्रथम, तनु द्वितीय और ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं।1600 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में अवनीश प्रथम, अभिषेक द्वितीय और बादल तृतीय स्थान पर रहे, जबकि महिला वर्ग में रितु कश्यप ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
रस्साकशी प्रतियोगिता में पुरुष और महिला दोनों वर्गों में बीपीईएस की टीम विजेता रही। पुरुष वर्ग की विजेता टीम में पुष्पेंद्र, सौरभ, आलोक, रजनीश, निशांत, रक्षित, अभिषेक, दीक्षित और हर्षित शामिल रहे, जबकि महिला वर्ग की विजेता टीम में पूजा, मानसी, रूपल, अंशु, सिमरन, प्राची, तनु, नंदिनी और अंशिका शामिल रहीं।


समारोह को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. एस.सी. कुलश्रेष्ठ ने कहा कि पिछले एक सप्ताह से आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में छात्रों का उत्साह, ऊर्जा और अनुशासन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, जो व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं।
संस्था की ग्रुप निदेशक डॉ. अंजू वालिया ने कहा कि खेलों में अनुशासन का विशेष महत्व होता है। अनुशासन के बिना खेलों का कोई महत्व नहीं रह जाता। उन्होंने प्रतियोगिता को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षकों और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया।
इस खेलकूद प्रतियोगिता का सफल संचालन कोऑर्डिनेटर सोनम राजपूत और विकास चौधरी द्वारा किया गया। प्रतियोगिता में संस्था के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और शिक्षकों का भी विशेष सहयोग रहा।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य