दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, पांच चोरी की मोटरसाइकिल बरामद

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। कोतवाली देहात पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के अभियान के तहत दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में चोरी, लूट, नकबजनी और वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय के पर्यवेक्षण में कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 मार्च को चेकिंग के दौरान ढमोला नदी पुल के पास से दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अशरफ उर्फ सोनू पुत्र शमशाद और नदीम पुत्र असगर उर्फ कालू निवासी मोहल्ला कोटला शेखपुरा कदीम, थाना कोतवाली देहात, सहारनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और उनकी निशानदेही पर चोरी की कुल पांच मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार बरामद दो मोटरसाइकिलों के संबंध में थाना कोतवाली देहात और थाना मिर्जापुर में पहले से मुकदमे दर्ज हैं, जबकि अन्य तीन मोटरसाइकिलों के संबंध में आसपास के थानों में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर कोतवाली देहात थाना में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी अशरफ और नदीम पर पहले से भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें चोरी, अवैध हथियार और आबकारी अधिनियम से जुड़े मामले शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से होंडा यूनिकॉर्न, पैशन प्लस और तीन हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर, उपनिरीक्षक संजय राणा, हेड कांस्टेबल सनोव्वर ताज, हेड कांस्टेबल मोनू कुमार और कांस्टेबल लोकेन्द्र कुमार शामिल रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य