शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर। महान दलित चिंतक एवं सामाजिक परिवर्तन के अग्रदूत मान्यवर कांशीराम की जयंती के अवसर पर सहारनपुर कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके बताए मार्ग पर चलकर बहुजन समाज के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
रविवार को अनुसूचित जाति विभाग के जिलाध्यक्ष मुनीश सहगल के नेतृत्व में महानगर कांग्रेस कार्यालय और ग्राम रामनगर स्थित अंबेडकर लाइब्रेरी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने बहुजन समाज और वंचित तथा शोषित वर्ग के लोगों को जागरूक करने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने समाज में समानता, अधिकार और सम्मान की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया, जिसके कारण आज भी बहुजन समाज उन्हें आदर्श के रूप में याद करता है।

कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष मुनीश सहगल, महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी, चंद्रजीत सिंह, प्रवीण चौधरी, वरुण शर्मा, अक्षय चौधरी, अशोक सैनी, मधु सहगल, प्रदेश सचिव एवं प्रेस प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा, रीता बब्बर, रेखा धीमान, इमरान कुरेशी और नेत्रपाल भाभरी ने कांशीराम के योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर सतीश कश्यप, सरदार हनी सिंह, विपिनकांत, नसीब खान, अनिरुद्ध गुरुंग, शहनाज खान, अमित राठौर, सुनील राठौर, मयंक शर्मा, प्रभजोत सिंह, गुलशेर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।









