सपा कार्यकर्ताओं ने कांशीराम जयंती को ‘पीडीए दिवस’ के रूप में मनाया

2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का लिया संकल्प

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम की जयंती को ‘बहुजन समाज दिवस’ अर्थात पीडीए दिवस के रूप में मनाते हुए वर्ष 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।

अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बहुजन नायक कांशीराम के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि मान्यवर कांशीराम ने अपना पूरा जीवन बहुजन समाज को शासनकर्ता जमात बनाने के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने मंडल आयोग की रिपोर्ट के समर्थन में राष्ट्रव्यापी जन आंदोलन खड़ा किया। उन्होंने बताया कि दिसंबर 1992 में समाजवादी नेता स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के साथ समझौता कर 1993 में उनके नेतृत्व में व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया और उसे जन आंदोलन का रूप दिया।

उन्होंने कहा कि कांशीराम ने ‘बहुजन समाज बनाओ अभियान’ को गति दी और दिसंबर 1993 में नेताजी के नेतृत्व में मजलूमों की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अपना जन्मदिन दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों, धार्मिक अल्पसंख्यकों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों की एकता व भाईचारे को समर्पित किया था।

पूर्व मंत्री विनोद तेजियां और प्रदेश सचिव मजाहीर राणा ने कहा कि बहुजन नायक कांशीराम ने 6000 से अधिक जातियों में बंटे समाज को जोड़कर भाईचारे की मिसाल कायम की। उनके आदर्शों और सिद्धांतों पर चलते हुए बहुजन समाज को मजबूत करना समाजवादी पार्टी का मुख्य लक्ष्य है।

प्रदेश सचिव रूही अंजुम, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष विजेश शर्मा और विशेष आमंत्रित सदस्य रतन यादव ने कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव और कांशीराम के व्यवस्था परिवर्तन मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल पीडीए दिवस ही नहीं बल्कि स्वाभिमान दिवस भी है और कार्यकर्ताओं को पूरी मजबूती से इस मिशन को आगे बढ़ाना होगा।

कार्यक्रम को नियाज़ हसन, वरिष्ठ सपा नेता अब्दुल गफूर, सुदेश गुर्जर, किरण पाल राणा, कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, चौधरी नक्षत्र, कर्मवीर सिंह, मुस्तकीम राणा, काशिफ अल्वी, अजय पंडित, अच्छन यादव, महेंद्र राकेश, विनोद कुमार, नवाब यादव, रवि दत्त, जमाल साबरी, बृजपाल सिंह, नरेश कश्यप, रमेश पवार, राजकुमार घटडा, राजकुमार बिरला, अमित कुमार, विनोद कुमार शर्मा, मांगेराम, अमित जाटव, गौरव यादव, नरेंद्र खोटियान, सतीश कुमार, वीरेंद्र यादव एडवोकेट सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर नावेद, कंवरपाल, शाहिद मंसूरी, नितिन ठाकुर, विमल धनकर, मोहम्मद लुकमान, बदर अमान, डॉ. मोहम्मद उस्मान, संजय यादव, जुबेर अहमद, अभिषेक, सतपाल सिंह, डॉ. धर्मवीर सिंह, कुलदीप हंस, वेदपाल पटनी सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य