29 मार्च को दादरी में होगी समाजवादी समानता भाईचारा रैली

अखिलेश यादव करेंगे संबोधित, 32 जिलों की 140 विधानसभाओं से लोगों के पहुंचने का दावा

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। घंटाघर स्थित होटल प्रेसिडेंट में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने बताया कि 29 मार्च 2026 को दादरी में ‘समाजवादी समानता भाईचारा रैली’ का आयोजन किया जाएगा। रैली में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

प्रेस वार्ता के दौरान वरिष्ठ सपा नेता एवं पार्षद अभिषेक टिंकू अरोड़ा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी को पगड़ी पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकुमार भाटी ने बताया कि रैली में उत्तर प्रदेश के 32 जिलों की 140 विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि यह रैली वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव का शंखनाद साबित होगी। आयोजकों का दावा है कि भीड़ के लिहाज से यह रैली ऐतिहासिक होगी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक समीकरणों को बदलने वाली होगी।

उन्होंने बताया कि रैली में सर्वधर्म, सर्वजाति और सर्वसमाज के लोग भाग लेंगे, लेकिन इसमें पीडीए समाज की भागीदारी अधिक रहेगी। पीडीए में पिछड़ा, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और आधी आबादी के साथ-साथ सामान्य वर्ग के वे लोग भी शामिल होंगे, जो वर्तमान शासन से असंतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि रैली की व्यवस्थाएं मुख्य रूप से गुर्जर समाज के लोग संभालेंगे और इससे गुर्जर समाज को उत्तर प्रदेश की राजनीति में नई और मजबूत पहचान मिलेगी।

राजकुमार भाटी ने बताया कि रैली की तैयारियां अगस्त 2025 से ही शुरू कर दी गई थीं। इसके तहत 50 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया है। इन चौपालों के माध्यम से पिछड़े वर्गों में राजनीतिक जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ रैली को सफल बनाने के लिए अलग-अलग क्षेत्रों में मजबूत टीमों का गठन किया गया है। जिला और विधानसभा स्तर पर रैली प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई है। उन्होंने बताया कि इसी सिलसिले में सहारनपुर जिले का दौरा कर लोगों को रैली में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

इस अवसर पर लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, प्रदेश सचिव धर्मवीर खटाना, जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी, भीम खटाना, शुभम वर्मा, रवि यादव, पंकज राणा, कपिल शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य