सहारनपुर। साइबर ठगी के मामले में थाना कुतुबशेर पुलिस ने सराहनीय कार्रवाई करते हुए पीड़ित की पूरी धनराशि वापस कराकर उसे राहत दिलाई है। साइबर हेल्प डेस्क की सक्रियता से ठगी में गई 42,581 रुपये की रकम पीड़ित के खाते में शत-प्रतिशत वापस करा दी गई।
जानकारी के अनुसार 13 नवंबर 2025 को विश्वास तिवारी पुत्र संजीव कुमार तिवारी निवासी लेबर कॉलोनी, थाना कुतुबशेर, जनपद सहारनपुर के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर 42,581 रुपये की रकम ठग ली गई थी। इस संबंध में थाना कुतुबशेर में साइबर शिकायत संख्या 33111250161382 दर्ज कराई गई थी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर के निर्देशन में साइबर अपराध की रोकथाम एवं जागरूकता अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर तथा क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह के नेतृत्व में थाना कुतुबशेर की साइबर हेल्प डेस्क टीम ने मामले में प्रभावी कार्रवाई की। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद ठगी गई पूरी रकम पीड़ित के खाते में वापस कराई गई।

अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने पर पीड़ित विश्वास तिवारी ने थाना कुतुबशेर की साइबर टीम और सहारनपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
धनराशि वापस कराने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक एच.एन. सिंह, निरीक्षक कंवरपाल, उपनिरीक्षक कृष्ण कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर अरुण कुमार, हेड कांस्टेबल 886 रीतू ढाका और कांस्टेबल 2402 हरिओम कुमार शामिल रहे।
k








