शहरी चौपाल ब्यूरो
नानौता। नगर पंचायत नानौता में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर नगर पंचायत चेयरमैन रुमाना अफज़ाल खान के प्रतिनिधि अफज़ाल खान ने 29 पात्र लाभार्थियों को वाहन को हरी झंडी दिखाकर सहारनपुर के लिए रवाना किया, जहां उन्हें जनमंच कार्यक्रम में आवास योजना के चेक प्रदान किए जाएंगे।
इस मौके पर चेयरमैन रुमाना अफज़ाल खान ने कहा कि केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना गरीब और जरूरतमंद लोगों को पक्का मकान उपलब्ध कराने की महत्वपूर्ण योजना है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में प्रत्येक पात्र व्यक्ति को बिना किसी भेदभाव के इस योजना का लाभ दिलाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज 29 पात्र लाभार्थियों को सहारनपुर के जनमंच कार्यक्रम में चेक प्राप्त करने के लिए भेजा गया है, ताकि वे जल्द से जल्द अपने आवास का निर्माण करा सकें।
कार्यक्रम के दौरान अफज़ाल खान, वरिष्ठ लिपिक प्रदीप कुमार, सभासद शाहिद खान कालू, शमशेर प्रमुख, मास्टर शौक रज़ा आब्दी, सभासद मुख्तार हुसैन और बासिद खान सहित कई लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट : फैय्याज़ अली आब्दी।









