बेमौसम वर्षा से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग

भाकियू (टिकैत) की बैठक में उठीं किसानों की समस्याएं, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

देवबंद। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की एक बैठक में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसानों ने हाल ही में हुई बेमौसम वर्षा से फसलों को हुए नुकसान पर चिंता जताते हुए प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की। बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की।

एसडीएम कार्यालय परिसर में आयोजित बैठक में भाकियू (टिकैत) के जिला उपाध्यक्ष चौधरी अनुराज ने कहा कि रविवार रात हुई बेमौसम वर्षा के कारण किसानों की गेहूं और सरसों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को नुकसान का सर्वे कराकर पीड़ित किसानों को उचित मुआवजा दिलाना चाहिए।

तहसील अध्यक्ष चौधरी पहल सिंह ने कहा कि क्षेत्र में बेसहारा पशु लगातार किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। सरकार को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

बैठक के बाद किसानों ने एसडीएम युवराज सिंह को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में गुडगंजपुर गंगदासपुर में बंद पड़े तालाब के कारण सड़कों पर हो रहे जलभराव की समस्या का समाधान कराने, गांगनौली शुगर मिल से किसानों का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान दिलाने तथा बेसहारा पशुओं को गौशालाओं में भिजवाने की मांग की गई।

इस दौरान श्यामवीर सैनी, चौधरी हरपाल सिंह, कृष्णपाल, उस्मान मलिक, सतपाल, मुंतजिर, ईश्वरपाल सहित कई किसान मौजूद रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य