सहारनपुर के 12 नगर निकायों में नामित पार्षदों-सदस्यों की सूची जारी

नगर निगम में 10, नगर पालिकाओं में 20 और नगर पंचायतों में 21 सभासद नामित

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश शासन ने जनपद के सभी 12 नगर निकायों में नामित पार्षदों और सभासदों की सूची जारी कर दी है। सोमवार को जारी इस सूची के अनुसार नगर निगम सहारनपुर में 10 पार्षद, चार नगर पालिकाओं में 20 तथा सात नगर पंचायतों में 21 सभासद नामित किए गए हैं। शासन के इस निर्णय के बाद स्थानीय निकायों की राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

नगर निगम सहारनपुर में ये बने पार्षद

नगर निगम सहारनपुर में धनपाल कश्यप, मुरारी खेलवाल, मनीष सदेवा, शिव मंगल सिंह, राजेश वालिया, जसवीर मोगा, प्रवीण रोहिला, राहुल झाम, निशांत शर्मा और अरुण गुप्ता को पार्षद नामित किया गया है।

 

चार नगर पालिकाओं में 20 सभासद नामित

नगर पालिका देवबंद में मंजू शर्मा, ऋषिपाल कश्यप, राहुल वाल्मीकि, राजन छाबड़ा और विजेंद्र वर्मा को सभासद बनाया गया है।

नगर पालिका नकुड़ में शिवांगी शर्मा, राजकुमार प्रजापति, गौरव वर्मा, सुरेंद्र कोरी और नवीन चौधरी को नामित किया गया है।

नगर पालिका गंगोह में डॉ. काशीराम, जैल सिंह भारती, आर्य कुमार बालियान, अवनीश मोगा और शशांक गोयल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर पालिका सरसावा में शिक्षा सिसोदिया, यशपाल सैनी, श्यामलाल धीमान, कुलदीप चौधरी और दीपक गुप्ता को सभासद नामित किया गया है।

सात नगर पंचायतों में 21 सभासद घोषित

नगर पंचायत तीतरों में मनीष कुमार, अरविंद कुमार और धर्मवीर सिंह को नामित किया गया है।

अंबेहटा में उर्मिला, सतीश पांचाल और अजय सिंह रोहिला को जिम्मेदारी दी गई है।

रामपुर मनिहारान में संपन्न जैन, सूरज वाल्मीकि और जितेंद्र सैनी को सभासद बनाया गया है।

नानौता में प्रेमपाल शर्मा, नक्कल सैनी और अंकुर जैन को नामित किया गया है।

बेहट में सुधीर कर्णवाल, अनिल सिंह और सुनील राजदेव को जिम्मेदारी दी गई है।

सुल्तानपुर-चिलकाना में हुकम सिंह सैनी, सुमन और विनय कश्यप को सभासद बनाया गया है।

छुटमलपुर नगर पंचायत में ओमप्रकाश सैनी, भगवान सिंह राठौर और रोहित सैनी को नामित किया गया है।

स्थानीय राजनीति में बढ़ेगी सक्रियता

नगर निकायों में नामांकन की सूची जारी होने के बाद अब विकास कार्यों और स्थानीय राजनीति में तेजी आने की संभावना जताई जा रही है। नामित पार्षद और सभासद अपने-अपने क्षेत्रों में जनसमस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को गति देने में अहम भूमिका निभाएंगे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य