शहरी चौपाल ब्यूरो
सहारनपुर, । सहारनपुर शहर काजी काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-फितर को लेकर अहम घोषणा करते हुए बताया कि यदि 19 मार्च को चांद दिखाई देता है तो ईद 20 मार्च (शुक्रवार) को मनाई जाएगी, अन्यथा 21 मार्च (शनिवार) को ईद का पर्व मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 8:15 बजे अदा की जाएगी।
शहर काजी ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि शासन-प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए सड़कों पर नमाज अदा न करें। नमाज केवल ईदगाह की चारदीवारी के अंदर या मस्जिदों में ही अदा की जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि ईद की नमाज से पहले सदका-ए-फितर देना अनिवार्य है, ताकि जरूरतमंद लोग भी खुशी के साथ ईद मना सकें। नमाज के लिए आते समय किसी प्रकार का बैनर या झंडा लेकर जुलूस के रूप में न आएं।
इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए प्लास्टिक के स्थान पर पुनः उपयोग में आने वाले बर्तनों का इस्तेमाल करने और भोजन की बर्बादी से बचने की अपील की गई।अंत में उन्होंने सभी जनपदवासियों को ईद-उल-फितर की दिली मुबारकबाद दी।









