नवरात्रि में मीट की दुकानें बंद कराने की मांग, विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन

शाकम्भरी तिराहे पर नारेबाजी, अतिक्रमण हटाने की भी उठाई मांग

शहरी चौपाल ब्यूरो 

बेहट (सहारनपुर), 18 मार्च। बेहट नवरात्रि पर्व को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद कराने की मांग उठाई है। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

बुधवार को विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला मंत्री योगेश चौहान के नेतृत्व में कस्बे के शाकम्भरी तिराहे पर एकत्रित हुए। यहां से नारेबाजी करते हुए सभी कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पहुंचे और उपजिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने कहा कि 19 मार्च से हिंदुओं का पवित्र नवरात्रि पर्व प्रारंभ हो रहा है और शाकम्भरी देवी की यात्रा भी चलती है। ऐसे में यात्रा अवधि के दौरान क्षेत्र में मीट की दुकानों को बंद रखा जाए, ताकि धार्मिक भावनाओं का सम्मान बना रहे।

कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इस दौरान मीट की दुकानें खुली पाई गईं तो वे इसका विरोध करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने शाकम्भरी तिराहे से अतिक्रमण हटाने की भी मांग की, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

ज्ञापन देने वालों में मनीष योगाचार्य, अनुज सैनी, हरीश कौशिक, विनीत सैनी, सन्नी कुमार, सचिन पाल, सुमित योगी, रजत कश्यप सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य