मुठभेड़ में एक लाख का इनामी गौतस्कर ढेर, दो पुलिसकर्मी घायल

डीआईजी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना, पुलिस टीम की सराहना

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। जनपद में अपराध के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत थाना मिर्जापुर और थाना फतेहपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने एक लाख रुपये के इनामी गौतस्कर शहजाद को मुठभेड़ में ढेर कर दिया। इस दौरान बदमाश की फायरिंग में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए, जिनका उपचार अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने इनामी आरोपी शहजाद को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन उसने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में शहजाद घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतक शहजाद के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 44 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

 

इस घटना की जानकारी मिलने पर अभिषेक सिंह (पुलिस उपमहानिरीक्षक, सहारनपुर परिक्षेत्र) एसबीडी जिला चिकित्सालय पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों का हाल जाना। उन्होंने चिकित्सकों से उपचार की जानकारी लेते हुए घायलों को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

डीआईजी ने मुठभेड़ में शामिल पुलिस टीम के साहस, सतर्कता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। साथ ही उन्होंने गौतस्करी और अन्य संगठित अपराधों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखने के निर्देश दिए, ताकि कानून-व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य