कान्हा उपवन गौशाला का होगा विस्तार, बच्चों के लिए बनेगा शैक्षिक केंद्र: नगरायुक्त

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं की सराहना, सोलर पैनल व दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश

शहरी चौपाल ब्यूरो 

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने नगर निगम द्वारा संचालित कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण कर गौशाला के विस्तार और उसे शैक्षिक दृष्टि से विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला को इस तरह विकसित किया जाए कि स्कूली बच्चों को गौवंश और उसके महत्व की जानकारी मिल सके।

नगरायुक्त ने अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, मुख्य अभियंता निर्माण और गौशाला प्रभारी सुरेश चंद के साथ नवादा रोड स्थित कान्हा उपवन गौशाला का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश की स्थिति, भूसा व हरे चारे की उपलब्धता, तथा नवरात्र के दृष्टिगत गोबर से बन रही समिधा, दीये और जैविक खाद के बारे में जानकारी ली।

इसके अलावा उन्होंने गौमूत्र से तैयार किए जा रहे गोनाइल संयंत्र और गोमय पेंट यूनिट का भी अवलोकन किया। नगरायुक्त ने गौशाला में बेहतर व्यवस्थाओं और गौवंश के उचित रख-रखाव के लिए पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा व उनकी टीम की सराहना की।

शैक्षिक और पर्यावरणीय विकास पर जोर

नगरायुक्त ने गौशाला में पेंटिंग कराने, मुख्य द्वार पर बोर्ड लगाने और बाहर दिशा-सूचक संकेतक स्थापित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गौशाला को बच्चों के लिए शैक्षिक और मनोरंजक केंद्र के रूप में विकसित किया जाए, जहां उन्हें गौवंश के आध्यात्मिक, सामाजिक और आर्थिक महत्व की जानकारी मिल सके।

इसके साथ ही गौशाला की छतों पर सोलर पैनल लगाने के निर्देश भी दिए गए, ताकि ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ाई जा सके।

गौशाला प्रभारी ने बताया कि सभी गौवंश की टैगिंग और वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है तथा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया जा रहा है।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य