ईद, नवरात्र और रामनवमी से पहले चौसाना में पुलिस का फ्लैग मार्च

शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पैदल गश्त एवं सघन चेकिंग का संचालन

शहरी चौपाल ब्यूरो 

चौसाना, शामली। अलविदा जुमा, ईद, नवरात्र और रामनवमी पर्वों के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चौसाना पुलिस ने व्यापक तैयारियां की हैं। पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश एवं अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना ने पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त एवं फ्लैग मार्च किया।

इस दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों और बाजारों में सघन भ्रमण किया गया। पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहन चेकिंग की। इसका उद्देश्य किसी भी अप्रिय घटना को रोकना और त्योहारों के दौरान शांति सुनिश्चित करना बताया गया।

पैदल गश्त और फ्लैग मार्च के माध्यम से पुलिस ने आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। महत्वपूर्ण स्थानों और चिन्हित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की निरंतर निगरानी और चेकिंग जारी रहेगी।

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!

राज्य